स्टॉकहोम। साहित्य का वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार पोलैंड की लेखिका ओल्गा तोकारजुक और 2019 का नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके को दिया जाएगा। स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। पिछले साल उभरे यौन उत्पीड़न के मामले की वजह से 2018 के साहित्य नोबेल की घोषणा को अकादमी ने स्थगित कर दिया था। इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार दो साहित्यकारों को दिया गया है ।
ओल्गा ने 1993 में लिखा पहला उपन्यास
ओल्गा का जन्म 1962 में पोलैंड में हुआ था। उन्होंने 1993 में पहला उपन्यास ‘द जर्नी ऑफ द बुक-पीपुल’ लिखा। 2014 में प्रकाशित अपने ऐतिहासिक उपन्यास ‘द बुक ऑफ जैकब’ में उन्होंने अपनी अद्भुत क्षमता प्रदर्शित की । ओल्गा का तीसरा उपन्यास ‘प्रीमेवल एंड अदर टाइम्स’ (अंग्रेजी अनुवाद, 2010) में प्रकाशित हुआ था।
‘डाई हॉर्निसन’उपन्यास लिख की शुरूआत
पीटर हैंडके का जन्म दक्षिण ऑस्ट्रिया के कार्नटन में 1942 ई. में हुआ था। उन्होंने 1966 में उपन्यास ‘डाई हॉर्निसन’ से लेखकीय जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1969 में ‘ऑफेंडिंग द ऑडिएंस’ नामक उपन्यास लिखा।http://www.kanvkanv.com
The post पोलैंड की ओल्गा और ऑस्ट्रिया के पीटर हैंडके को साहित्य का नोबेल appeared first on Kanv Kanv.