इससे पहले, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति की यह यात्रा, दोस्ती और पारस्परिक समझ के पारंपरिक बंधन पर आधारित अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपनी जापान यात्रा के दौरान टोक्यो में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग का उल्लेख किया और जापान द्वारा भारत में उच्च गति वाली रेल परियोजनाओं में मदद की सराहना की।