खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम अभी तक आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें अभी तक चार बल्लेबाज दोहरी शतकीय पारी खेलने में सफल हुए हैं।
इसमें विराट कोहली ने नाबाद 254 की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 बनाए थे। इस मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज ही है। एमए अग्रवाल 215 रन की पारी खेल दूसरे स्थान पर है।
टेस्ट चैम्पियनशिप: इस मामले में स्मिथ से भी आगे हैं रोहित शर्मा
अग्रवाल ने ये पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेली थी। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में 212 रन की दोहरी शतकीय पारी ख्ेाली थी। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 211 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।