इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सन्नी देओल का नाम ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशेष जगह बनाई है।
विरासत से अभिनय कला हासिल करने वाले सन्नी देओल आज 63 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर, 1956 को हुआ था।
सनी देओल का बॉलीवुड की दो स्टार अभिनेत्रियों के साथ रोमांस की खबरें खूब चली थी। इसमें से एक बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया तो दूसरी सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह शामिल हैं।
डिंपल कपाडिया के साथ तो सनी देओल की शादी होने तक की खबरें चली थी। हालांकि इन दोनों की शादी को लेकर मीडिया को कोई सबूत नहीं मिल सका था। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता लगभग 11 साल तक चला था।