कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।घटना राजधानी कोलकाता से सटे नदिया जिले में हुई । पार्टी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि नादिया जिले में अष्टमी के दिन भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी।
तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप
भाजपा ने कहा है कि मारे गए सक्रिय कार्यकर्ता सुप्रियो बनर्जी शांतिपुर में रहते थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर काम किया था। गुरुवार देरशाम उनका शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं। सुप्रियो की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। वह दो दिन से लापता थे। पार्टी ने सुप्रियों की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया है।फिलहाल तृणमूल की ओर से इय मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मुर्शिदाबाद में हुई थी संघ कार्यकर्ता की हत्या
गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में संघ के कार्यकर्ता प्रकाश पाल, उनकी पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विहिप ने ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।http://www.kanvkanv.com
The post पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की नृशंस हत्या, तालाब में फेंका शव appeared first on Kanv Kanv.