इंटरनेट डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सेलिब्रिटियों पर खेला गया दांव फेल हो गया है। बीजेपी की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए अंतरराष्ट्रीय पहलवानों बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त तथा टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
विश्व कप कार्यक्रम का ऐलान, इस टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत
हालांकि पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह जीत दर्ज करने में सफल रहे।बबीता फोगाट को चरखी दादरी की दादरी सीट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर ने जीत दर्ज की।
योगेश्वर दत्त को सोनीपत की बड़ौदा विधानसभा सीट से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा से हार का सामना करना पड़ा। इनके अलावा आदमपुर विधानसभा सीट से टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।
ऑयरलैंड के इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह जरुर कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से जीत हासिल करने में सफल रहे। इस हॉकी खिलाड़ी ने कांग्रेस के मनदीप सिंह को हराया।