मेष:- नौकर-चाकरों का सुख मिलने की सम्भावना बढेगी। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपकी बुद्धि-विवेक नये-नये खोज करने में लगेगी।
वृष:- आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरी भक्ति में अधिक बढ़ेगी।
मिथुन:- आपकी गाने बजाने या संगीत में रुचि बढेगी। आपके परिवार में मन-मुटाव की स्थिति रहेगी। यदि आपका कोई मुकद्दमा या अन्य पूछताछ चल रही है तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं हैं।
कर्क:- मानसिक अशान्ति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते है। आप हमेशा सामाजिक क्रिया-कलापों में लिप्त रहेंगे। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नती अवश्य प्राप्त होगी।
सिंह:- आपके अन्दर भोग विलास की भावना अधिक होगी। अपनी शान-शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे। आपके जीवन में विघन-बाधयें बढेगी।
कन्या:- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे।
तुला:- आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नये-नये कार्यों में विनियोग करेंगे। पिता के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव अधिक रहेगा। वाहन से सम्बन्ध्ति परेशानी रहेगी।
वृश्चिक:- इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपको अपने गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति भाव पूर्ण रहेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होेने की सम्भावना रहेगी।
धनु:- आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी। आपको छोटे-छोटे कष्ट एवं मान हानि की सम्भावना रहेगी। अपनी मधुर वाणी से शीघ्र दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षितक करने में सक्षम रहेंगे।
मकर:- आपकी रुचि दूध, दही एवं मिष्ठान से युक्त पदार्थों की ओर बढेगी। यदि कोई विवाद आपका लम्बित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण सम्भावना रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।
कुम्भ:- आपको पेट से सम्बन्ध्ति कष्ट होने की सम्भावना रहेगी। वाहन दुर्घटना या अन्य दुर्घटना की सम्भावना रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे जोकि न चाहते हुए भी मजबूरी में खर्च करने पडेगें।
मीन:- नई-नई योजनायें बनाकर उन्हें सफल करने में पूर्ण प्रयास करेंगे। आपकी सन्तान के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।