- पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 52858 क्विंटल अधिक धान खरीदा गया
खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में नारायणपुर जिले में 82 दिनों में 3684 किसानों से 8 धान उपार्जन केन्द्रों में 148740 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। जिले को इस वर्ष 102740 क्विंटल धाान खरीदी का लक्ष्य मिला था। जिसके विस्द्ध जिले में लक्ष्य से 45980 क्विंटल धान की अधिक खरीदी की गयी है। जबकि वर्ष 2018-19 में 97 हजार 142 क्विंटल धान की खरीदी की गयी, जो लक्ष्य से 52858 क्विंटल कम थी। पिछली बार धान खरीदी का लक्ष्य 150000 क्विंटल था।
राज्य सरकार द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिले के किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा गया है। धान खरीदने का सिलसिला 1 दिसम्बर 2019 से शुरू हुआ था। इसकी निर्धारित अवधि 15 फरवरी 2020 थी, जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी 2020 कर दी गयी थी। किसानों को धान का सही मूल्य मिलने के कारण गतवर्ष की तुलना में आज तक 52858 क्विंटल धान की अधिक खरीदी जिले में की गई है। खरीदे गये धान का लगभग 3640 किसानों का भुगतान उनके खाते मेें ऑनलाईन किया गया है।
बता दें कि वर्ष 2019-20 में कुल 4454 किसानों का 6910 हेक्टेयर रकबे में पंजीयन हुआ था। इस वर्ष कुल 3684 किसानों ने 4019.45 हेक्टेयर रकबे में धान बेचा। अधिकांश किसानों का धान खरीदा गया। इस कारण जिले के किसानों में किसी प्रकार का असंतोष नहीं है।