लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे एक घर में रसोई गैस का सिलिंडर फटने से सात 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या पुलिस-प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है। फिलहाल 15 घायलों को निकाला जा चुका है। उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ और मऊ भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मामले की जांच जारी है, घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
मुख्यमंत्री योगी ने मामले पर लिया संज्ञान
अस्पताल पहुंचे घायल की सूची
The post मऊ में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान ढहा, 10 की मौत, 15 घायल, कई लोग मलबे में दबे appeared first on Kanv Kanv.