चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने संकल्प पत्र लॉन्च किया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘म्हारे सपनों का हरियाणा’ दिया है।
हर वर्ग का ख्याल रखा गया
Live : Sankalp Patra launch of BJP Haryana at Chandigarh.#Mission75+ https://t.co/Gva1GvvGlL
— Manohar Lal (@mlkhattar) October 13, 2019
हरियाणा में पांच साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा ने 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर अधिक जोर देने के लिए नई तकनीकी पर विचार करने की बात संकल्प पत्र में कही गई है।
CM खट्टर ने बताया राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अपने पिछले घोषणापत्र के तहत भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाया। http://www.kanvkanv.com
The post हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP का संकल्प पत्र जारी, CM खट्टर ने बताया राम राज्य के सिद्धांतों पर आधारित appeared first on Kanv Kanv.