खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप समाप्त होने के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकलें लगना शुरू हो गई थी, लेकिन अभी भी इन अटकलों पर विराम नहीं लगा है।इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष बनने जा रहे पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने धोनी के संन्यास पर बात की है।
धोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति के सदस्यों से पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में उनकी राय जानेंगे और इसके बाद ही इस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।
इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कहा कि मैं जब 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से मिलूंगा तो धोनी के भविष्य के बारे में उनसे उनकी राय पूछूंगा। मैं यह जानने की कोशिश करुंगा कि चयनकर्ता इस बारे में क्या विचार रखते हैं और इसके बाद में अपनी राय रखूंगा।
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनना तय है, क्योंकि वह इस पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी हैं। अब बस औपचारिक घोषणा होना ही बाकी है।