अपने चाचा एनसीपी प्रमुख शरद पवार से ही राजनीति कर भारतीय जनता पार्टी के साथ गए अजित पवार को बड़ी सौगात मिल गई है। उनके खिलाफ सिंचाई घोटाले को लेकर कई मामले चल रहे हैं। हालांकि सोमवार को उनको सरकार की ओर से बड़ी राहत दे दी गई। उनके खिलाफ नौ केसों को बंद कर दिया गया है। केस बंद होते ही प्रियंका चतुर्वेदी ने चुप्पी तोड़ दी है।
70 हजार करोड़ रुपए का है सिंचाई घोटालामहाराष्ट्र में 70 हजार करोड़ रुपए का सिंचाई घोटाला हुआ था। इस घोटाले में कई केस दर्ज किए गए थे। घोटाले की आंच अजित पवार पर भी आई थी और वो भी इस घोटाले में आरोपी हैं। उनके खिलाफ भी मामले चल रहे हैं। हालांकि डिप्टी सीएम बनने के 48 घंटे भी नहीं बीते कि उनके खिलाफ चल रहे मामलों में से नौ केस ही बंद कर दिए गए हैं।
जानें क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदीघोटाले के मामले बंद होते ही सियासत गरमा गई है। सभी दल भाजपा को घेर रहे हैं। वहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्विटर पर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि वाह ये सत्ता का खेल है। शिवसेना नेता भाजपा से बोलीं कि अब पता चला कि अजित पवार और बीजेपी का मेल क्यों हुआ। वो बोलीं कि जांच फेल हो गई है और अब कोई बेल भी नहीं लेनी होगी।
दोस्तो आपको क्या लगता है अजित पवार के साथ भाजपा के आने का कारण क्या है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- twitter.com)