फ्रांस में पेंशन सुधार की प्रस्तावित योजना के खिलाफ हजारों लोगों ने राजधानी पेरिस में विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। पेरिस पुलिस ने 71 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इमैन्यूल मैक्रों के राष्ट्रपति निर्वाचित किए जाने के बाद से यह सबसे बड़ी राष्ट्रव्यापी हड़ताल है।
फ्रांस की सरकार ने उदारवादी पेंशन व्यवस्था के स्थान पर अंक आधारित योजना का प्रस्ताव किया है, जिससे रेल कर्मचारी, शिक्षक, पुलिस और सार्वजनिक सेवा से जुड़े कर्मचारियों में नाराज़गी है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों ने मैक्रों के पेंशन प्रावधानों में बदलाव को बेहद खर्चिला और पक्षपातपूर्ण बताया है।
मैक्रॉन फ्रांस की पेंशन प्रणाली को सरल बनाना चाहते हैं, जिसमें 40 से अधिक विभिन्न योजनाएं हैं, जिनमें सेवानिवृत्ति की अलग अलग आयु और लाभ हैं। रेल कर्मचारी, मरीनर्स और पेरिस ओपेरा हाउस बैले डांसर औसत कर्मी की तुलना में एक दशक पहले तक रिटायर हो सकते हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने ल्यों ट्रेन स्टेशन पर स्मोक बम के साथ प्रदर्शन किया।