कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकंाक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाए वर्मी खाद निर्माण कर आमदनी प्राप्त कर रही है। लक्ष्मी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती हुलसी बाई ने बताया कि समूह द्वारा अब तक 40 क्विंटल वर्मी खाद दस रूपए प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय कर लिया गया है। इससे चालीस हजार रूपए प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग दस क्विंटल वर्मी खाद विक्रय के लिए तैयार है। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि वर्मी खाद निर्माण में लगभग डेढ़ माह का समय लगता है। वे प्रति सप्ताह तीन दिन गौठान में वर्मी खाद निर्माण से संबंधित कार्य करने आती है। शेष दिनों में अपने घर का कार्य और खेती किसानी का कार्य करती है।